आईपीएल 2026 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। दोपहर 3:30 बजे से दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और शाम 7:30 से जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच रोमांचक और रनों से भरपूर मुकाबला खेला गया।

Advertisement

पहले मैच में पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 265 रन का लक्ष्य हासिल किया, तो दूसरे मैच में एसआरएच ने 229 रन का लक्ष्य हासिल किया।

Advertisement

आइए देखते हैं कि आरआर और एसआरएच मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और ऑरेंज और पर्पल कैप किस खिलाड़ी के सिर पर सजा है।

अंकतालिका में पंजाब किंग्स ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। पंजाब 7 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 मैचों से 10 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों से 10 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों से 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों से 6 अंक लेकर पांचवें, दिल्ली कैपिटल्स 7 मैचों से 6 अंक लेकर छठे, गुजरात टाइटंस 7 मैचों से 6 अंक लेकर सातवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों से 4 अंक लेकर आठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 7 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों से 3 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।

समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में नेट रन रेट की वजह से अंतर है।

Advertisement

ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास है। अभिषेक ने आरआर के खिलाफ 29 गेंदों पर 57 रन की पारी खेलकर इसे हासिल किया। अभिषेक के 8 मैचों की 8 पारियों में 380 रन हो गए हैं। इसमें 36 चौके और 28 छक्के शामिल हैं।

केएल राहुल 7 मैचों की 7 पारियों में 357 रन बनाकर दूसरे और वैभव सूर्यवंशी 8 मैचों की 8 पारियों में 357 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।

बता दें कि रविवार को केएल राहुल और वैभव दोनों ने शतक लगाया था, लेकिन दोनों की टीमों को हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

केएल राहुल 7 मैचों की 7 पारियों में 357 रन बनाकर दूसरे और वैभव सूर्यवंशी 8 मैचों की 8 पारियों में 357 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीएसके के अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है। कंबोज ने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार