Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में एलएसजी के खिलाड़ी एडेन मार्करम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

एडेन मार्करम आईपीएल इतिहास में एलएसजी की तरफ से सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पंजाब किंग्स की पारी के 13वें और अपने स्पेल के पहले ओवर में मार्करम ने 32 रन दिए। उनके इस ओवर में पीबीकेएस के बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मिलकर कुल 5 छक्के लगाए। मार्करम से पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड रवि बिश्नोई के नाम दर्ज था। उन्होंने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए एलिमिनेटर मुकाबले में 27 रन दिए थे।

Advertisement

कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। आईपीएल इतिहास में यह महज तीसरा मौका है, जब पंजाब किंग्स की तरफ से किसी जोड़ी ने 150 से ऊपर रनों की साझेदारी निभाई है। इससे पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 2020 में 183 रनों की साझेदारी की थी।

एडेन मार्करम आईपीएल इतिहास में एलएसजी की तरफ से सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पंजाब किंग्स की पारी के 13वें और अपने स्पेल के पहले ओवर में मार्करम ने 32 रन दिए। उनके इस ओवर में पीबीकेएस के बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मिलकर कुल 5 छक्के लगाए। मार्करम से पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड रवि बिश्नोई के नाम दर्ज था। उन्होंने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए एलिमिनेटर मुकाबले में 27 रन दिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, शानदार फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मोहम्मद शमी ने प्रभसिमरन का विकेट झटका। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर भी महज 5 रन ही बना सके। नेहल वढेरा 7 गेंदों में 13 रन बनाने के बाद एम सिद्धार्थ की गेंद पर निकोलस पूरन को कैच देकर पवेलियन लौटे। इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, एलएसजी ने दिग्वेश राठी की जगह पर एम सिद्धार्थ को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार