आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) अपना पहला मुकाबला बुधवार को अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में ऋषभ पंत किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, इसको लेकर भी कयासों का दौर जारी है। टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।

Advertisement

लैंगर ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं यहां बैठकर आपको यह नहीं बताने वाला कि ऋषभ पंत कल कहां बैटिंग करेंगे। मैं आपके पूछने की तारीफ करता हूं, लेकिन अगर आप सीधा जवाब चाहते हैं, तो मैं आपको यह नहीं बता रहा कि वह कल कहां बैटिंग करेंगे। इससे दिल्ली कैपिटल्स को पंत के खिलाफ रणनीति बनाने का मौका मिल जाएगा। आप भी सब की तरह इंतजार करें।"

हेड कोच ने कहा, "ऋषभ पंत अपने श्रेष्ठ फॉर्म में हैं। वह मुस्कुरा रहे हैं, वह प्रतियोगी हैं, पंच मार रहे हैं और आक्रामक हैं। आप सबने पिछले साल आरसीबी के खिलाफ वह मैच देखा था, वह शानदार था। ऋषभ पंत किसी भी दूसरे भारतीय खिलाड़ी की तरह प्रतिस्पर्धा को समझते हैं। उन पर दबाव है लेकिन यह उनके लिए अच्छा है। वह मजबूती से उभरेंगे। उनके आस-पास उन्हें सपोर्ट करने और उनसे बेस्ट निकलवाने के लिए बेहतर लोग हैं।"

लैंगर ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं यहां बैठकर आपको यह नहीं बताने वाला कि ऋषभ पंत कल कहां बैटिंग करेंगे। मैं आपके पूछने की तारीफ करता हूं, लेकिन अगर आप सीधा जवाब चाहते हैं, तो मैं आपको यह नहीं बता रहा कि वह कल कहां बैटिंग करेंगे। इससे दिल्ली कैपिटल्स को पंत के खिलाफ रणनीति बनाने का मौका मिल जाएगा। आप भी सब की तरह इंतजार करें।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 ऋषभ पंत के लिए एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में कड़ी परीक्षा वाला है। यह सीजन न सिर्फ आईपीएल करियर बल्कि उनके सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए भी अहम है। बता दें कि ऋषभ भारत की वनडे और टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार