इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है, लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती 2 हफ्तों तक खेलना मुश्किल होगा।

Advertisement

फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि माही फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों तक नहीं खेलने की आशंका है। इसके साथ ही सीएसके ने धोनी के जल्द फिट होने की कामना की है।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसके चलते, उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक न खेल पाने की आशंका है। जल्द ठीक हो जाओ, थाला।"

अनुभवी खिलाड़ी धोनी अगर शुरुआती दो हफ्तों तक इस सीजन में नहीं खेलते, तो यह टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। सीएसके ने अब तक 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। ये सभी ट्रॉफी धोनी की कप्तानी जीती गई हैं।

धोनी की गैरमौजूदगी में शुरुआती कुछ मैचों में टीम के लिए विकेटकीपिंग करने की जिम्मेदारी ज्यादातर सैमसन ही निभाएंगे। सैमसन, जो पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, उन्हें सीएसके में शामिल किया गया था। यह तब हुआ जब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके टीम ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को दूसरी टीमों के साथ अदला-बदली किया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद माही सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मैच खेले हैं, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए। इस दौरान माही के बल्ले से 24 अर्धशतक निकले। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सर्वाधिक 248 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4,865 रन बनाए।

Advertisement

धोनी की गैरमौजूदगी में शुरुआती कुछ मैचों में टीम के लिए विकेटकीपिंग करने की जिम्मेदारी ज्यादातर सैमसन ही निभाएंगे। सैमसन, जो पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, उन्हें सीएसके में शामिल किया गया था। यह तब हुआ जब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके टीम ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को दूसरी टीमों के साथ अदला-बदली किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद सीएसके की टीम 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को आरसीबी के विरुद्ध मैदान पर उतरेगी। 11 अप्रैल को उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 14 अप्रैल को इस टीम के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार