New Delhi: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगी। दिल्ली ने अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, गुजरात टाइटंस को इस मुकाबले में सीजन की पहली जीत की तलाश होगी।
आईपीएल में डीसी और जीटी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच अब तक इस लीग में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि 3 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की है। हालांकि, आईपीएल 2025 में खेले गए दोनों ही मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था। बल्लेबाजी में समीर रिवजी कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 51 गेंदों में 90 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, पहले मुकाबले में भी उन्होंने 70 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।
New Delhi: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगी। दिल्ली ने अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, गुजरात टाइटंस को इस मुकाबले में सीजन की पहली जीत की तलाश होगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को इस सीजन खेले अब तक दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। साई सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 73 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, सुदर्शन को छोड़कर जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। वहीं, टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। सिराज और रबाडा पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे, जबकि अशोक शर्मा ने भी 4 ओवर में 37 रन दिए थे। राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।