आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) से होगी। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ कुल 31 मुकाबले खेले हैं। इनमें से 16 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है, जबकि 14 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है।

Advertisement

शुरुआती दो मुकाबलों में राजस्थान के लिए सब कुछ सही रहा है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत देने में सफल रही है तो नंबर तीन पर खेलते हुए ध्रुव जुरेल ने पिछले मुकाबले में 42 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर से भी आरआर को इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ कुल 31 मुकाबले खेले हैं। इनमें से 16 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है, जबकि 14 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराने के बाद मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में 35 रन बनाए थे, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया था। हालांकि तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन और शेरफेन रदरफोर्ड बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। दिल्ली कैपिटल्स ने 163 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया था। दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर गेंद से काफी किफायती रहे थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवर में 41 रन खर्च किए थे। वहीं मयंक मारकंडे और कॉर्बिन बॉश भी महंगे साबित हुए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार