भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से 2020 में संन्यास ले लिया था। लेकिन, आईपीएल में वह अभी सक्रिय हैं। धोनी 44 साल के हो चुके हैं। इसलिए अगले आईपीएल में खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर उनके फैंस के मन में कई सवाल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने शुक्रवार को कहा कि धोनी अगले सीजन में खेलने को तैयार हैं। विश्वनाथन का बयान धोनी फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए काशी विश्वनाथन ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए आईपीएल 2026 में एमएस धोनी के खेलने की संभावना है।

Advertisement

विश्वनाथन ने सीएसके और आरआर के बीच संजू सैमसन के ट्रेड से संबंधित खबरों को निराधार बताते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में ऐसी खबरें आती रहेंगी। फिलहाल इन खबरों का आधार नहीं है।

एमएस धोनी सीएसके का सबसे बड़ा चेहरा और टीम की लोकप्रियता और सफलता की बड़ी वजह भी हैं। धोनी आईपीएल के पहले सीजन (2008) से ही टीम से जुड़े हुए हैं। 2 साल के लिए जब टीम प्रतिबंधित हुई थी, उस वक्त वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट का हिस्सा थे।

विश्वनाथन ने सीएसके और आरआर के बीच संजू सैमसन के ट्रेड से संबंधित खबरों को निराधार बताते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में ऐसी खबरें आती रहेंगी। फिलहाल इन खबरों का आधार नहीं है।

Also Read: LIVE Cricket Score

एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके लीग में सफलता और लोकप्रियता के आधार पर शीर्ष पर रही है। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को 5 बार खिताब जिताया है। आखिरी बार सीएसके 2023 में उनकी कप्तानी में ही कप्तान बनी थी। बतौर बल्लेबाज भी धोनी टीम के लिए बेहद अहम रहे हैं, 248 मैचों में 4,865 रन बना चुके हैं। आईपीएल 2026 में धोनी फैंस चाहेंगे कि वह बतौर बल्लेबाज और कप्तान फिर टीम को शिखर पर ले जाएं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार