आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शीर्ष क्रम में केएल राहुल एक मजबूत कड़ी साबित हुए हैं। सीजन की शुरुआत में कुछ मैचों में बड़ा स्कोर करने में असफल रहे राहुल अब पूरी तरह फॉर्म में लौट चुके हैं और हर मैच में अच्छी गति से रन बनाते हुए विपक्षी टीमों पर भारी पड़ रहे हैं।
आईपीएल 2026 में शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में 40 गेंदों पर 75 रन की तूफानी पारी खेल राहुल ने दिल्ली को 226 रन का लक्ष्य पाने में सफलता दिलायी। इस पारी के साथ ही राहुल के पास ऑरेंज कैप चली गई है।
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के बाद आइए देखते हैं कि अब तक किन पांच बल्लेबाजों ने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
राहुल ने 9 मैचों की 9 पारियों में 54.12 की औसत और 185.83 के स्ट्राइक रेट से 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 433 रन बनाए हैं और सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। राहुल ने पंजाब के खिलाफ 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन की पारी खेली थी, जो आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के बाद आइए देखते हैं कि अब तक किन पांच बल्लेबाजों ने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस सूची में सिर्फ हेनरिक क्लासेन ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो मध्यक्रम में खेलते हैं, अन्य सभी 4 अपनी टीमों के लिए पारी की शुरुआत करते हैं। सूची में आने वाले समय में निश्चित ही बदलाव होगा।