New Chandigarh: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 222 रन लगाए। यह आईपीएल में आरआर के खिलाफ पीबीकेएस का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
पंजाब किंग्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक रन पीछे रह गई। साल 2020 में पीबीकेएस ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 223 रन बनाए थे, जो आरआर के खिलाफ टीम का सर्वोच्च स्कोर है। पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर महज 17 गेंदों में 37 रन जोड़े। प्रियांश 11 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने।
वहीं, कूपर कोनोली 14 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन सिंह का शानदार प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और उन्होंने 44 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली। प्रभसिमरन ने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया।
पंजाब किंग्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक रन पीछे रह गई। साल 2020 में पीबीकेएस ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 223 रन बनाए थे, जो आरआर के खिलाफ टीम का सर्वोच्च स्कोर है। पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर महज 17 गेंदों में 37 रन जोड़े। प्रियांश 11 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया है। लॉकी फर्ग्यूसन और सूर्यांश को टीम में जगह दी गई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स भी दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। आरआर ने शिमरोन हेटमायर के स्थान पर दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है। वहीं, रवि बिश्नोई की जगह यश राज पुंजा को मौका दिया है।