New Chandigarh: पंजाब किंग्स ने मंगलवार को महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी। टाइटंस की टीम में 23 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को डेब्यू का मौका दिया गया है।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमारा पिछला सीजन जबरदस्त रहा था। हमें वर्तमान पर ध्यान देना होगा। हमें अतीत के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। कूपर कोनोली टीम में आए हैं। मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट और मार्को जानसेन भी टीम में हैं।"

Advertisement

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "यह विकेट काफी अच्छा लग रहा है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बल्लेबाजी के लिए यह एक अच्छा विकेट लग रहा है। पिछले साल, हमारा सीजन काफी अच्छा रहा था। दो नए खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। इनके अलावा, हमारी टीम में जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान और कगिसो रबाडा हैं।"

एक ओर शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं, तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कमान संभाल रहे हैं। भारत के व्हाइट बॉल क्रिकेट के दो मुख्य खिलाड़ी इस मुकाबले का मुख्य आकर्षण होंगे।

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने 3-3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद आईपीएल 2023 के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जहां चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स साल 2014, 2017 और 2025 के फाइनल तक पहुंची, लेकिन हर बार ट्रॉफी उठाने का मौका चूक गई।

एक ओर शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं, तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कमान संभाल रहे हैं। भारत के व्हाइट बॉल क्रिकेट के दो मुख्य खिलाड़ी इस मुकाबले का मुख्य आकर्षण होंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार