आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। बुधवार को अपने घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के दिए 160 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 40 रन के बड़े अंतर से हार गई। इस हार के बाद एलएसजी अंकतालिका में 9वें नंबर पर चली गई है।
एलएसजी-आरआर मैच के बाद आइए देखते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम कहां है। साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप किन खिलाड़ियों के पास है।
पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले स्थान पर है। एलएसजी को हराने के बाद 7 मैच में 10 अंक के साथ आरआर दूसरे स्थान पर चली गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक लेकर तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंक के साथ चौथे और दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।
गुजरात टाइटंस 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे, मुंबई इंडियंस 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें, चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, एलएसजी 7 मैचों में 4 अंक के साथ नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।
समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग उनके रन रेट की वजह से अलग-अलग है।
गुजरात टाइटंस 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे, मुंबई इंडियंस 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें, चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, एलएसजी 7 मैचों में 4 अंक के साथ नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।
Also Read: LIVE Cricket Score
पर्पल कैप का ताज एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के पास आ गया है। सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 7 मैचों में अब तक 13 विकेट लिए हैं।