New Chandigarh: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम अनचाही फेहरिस्त में जुड़ गया है। बाएं हाथ के 27 वर्षीय गेंदबाज ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में एक ही ओवर के दौरान 11 गेंदें फेंकीं। यह आईपीएल इतिहास में गेंदों के हिसाब से संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर है। अर्शदीप से पहले 5 अन्य गेंदबाज ऐसा कर चुके थे।
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने गुजरात टाइटंस की पारी के 20वें ओवर में कुल 11 बॉल फेंकी। टाइटंस 19 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर 150 रन बना चुकी थी।
इसके बाद गेंद अर्शदीप को सौंपी गई, जिन्होंने नए ओवर की पहली ही गेंद वाइड फेंकी। अगली दो लीगल डिलीवरी पर राहुल तेवतिया कोई रन नहीं बना सके। ओवर की तीसरी गेंद पर तेवतिया ने चौका लगाया। अर्शदीप ने इसके बाद एक नो-बॉल और दो वाइड फेंकी। ओवर की चौथी लीगल डिलीवरी डॉट रही। पांचवीं गेंद पर तेवतिया ने सिंगल चुराया, लेकिन अगली ही गेंद अर्शदीप ने वाइड फेंक दी। आखिरकार, 134.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से राशिद खान को फेंकी गेंद इस ओवर की अंतिम डिलीवरी साबित हुई।
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने गुजरात टाइटंस की पारी के 20वें ओवर में कुल 11 बॉल फेंकी। टाइटंस 19 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर 150 रन बना चुकी थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इस मुकाबले की बात करें, तो टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 39 रन टीम के खाते में जोड़े। जोस बटलर ने 38 रन का योगदान दिया। इनके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन टीम के खाते में जुटाए। पंजाब किंग्स की तरफ से विजयकुमार वैशाक ने 3 विकेट हासिल किए। युजवेंद्र चहल को 2 विकेट और मार्को जानसेन को 1 विकेट हाथ लगा।