इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे लुक वुड का मानना है कि इस लीग का स्तर इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे करीब है। गुजरात टाइटंस के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और इसमें खेलना उनका बचपन से सपना रहा था। वुड को गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में 75 लाख की बोली लगाते हुए टीम में शामिल किया है।

Advertisement

लुक वुड ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड के लिए खेलना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है, लेकिन आईपीएल में खेलना भी उनके लिए बहुत खास है। वुड ने कहा कि उन्होंने दुनिया की कई टी20 लीग में हिस्सा लिया है, लेकिन आईपीएल का अनुभव अलग ही होता है। यहां के खिलाड़ी, पिच और मुकाबले का स्तर बाकी लीग से कहीं ज्यादा ऊंचा है।

Advertisement

लुक वुड ने माना कि आईपीएल में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हैं और कभी-कभी अपने खेल से सबको चौंका देते हैं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का जिक्र किया। वुड ने अशोक की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतरीन टैलेंट बताया। गुजरात टाइटंस के साथ अपने अनुभव को लेकर वुड ने कहा कि टीम का माहौल बहुत अच्छा है। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल होते ही उन्हें अपनापन महसूस हुआ। फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों का अच्छे से ध्यान रखती है और हर चीज प्रोफेशनल तरीके से मैनेज की जाती है। इस वजह से खिलाड़ी मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह सहज महसूस करते हैं।

लुक वुड ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड के लिए खेलना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है, लेकिन आईपीएल में खेलना भी उनके लिए बहुत खास है। वुड ने कहा कि उन्होंने दुनिया की कई टी20 लीग में हिस्सा लिया है, लेकिन आईपीएल का अनुभव अलग ही होता है। यहां के खिलाड़ी, पिच और मुकाबले का स्तर बाकी लीग से कहीं ज्यादा ऊंचा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

वुड ने बताया कि भारतीय पिचों को समझने में गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा उनकी काफी मदद कर रहे हैं। वुड ने कहा कि उन्होंने भारतीय सरजमीं पर ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है और वह परिस्थितियों से तालमेल बैठा रहे हैं। पावरप्ले में गेंदबाजी की रणनीति पर वुड ने कहा कि हर मैच और पिच के हिसाब से प्लान बदलता है। उन्होंने अर्शदीप सिंह और मिचेल स्टार्क का उदाहरण देते हुए बताया कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अक्सर शुरुआत में थोड़ी फुल लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, ताकि स्विंग का फायदा उठाया जा सके।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार