New Chandigarh: साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले टॉप पांच गेंदबाजों के नाम बताए हैं। स्टेन ने अपनी इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल को सबसे ऊपर रखा है।

Advertisement

खेल पर अपनी गहरी समझ के लिए मशहूर स्टेन ने आरसीबी के टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले को रखा है। कुंबले 2009 से 2010 तक आरसीबी के कप्तान भी रहे थे। उन्होंने आरसीबी के लिए 51 मैच खेले और 24.58 की औसत से 51 विकेट चटकाए।

Advertisement

स्टेन ने बल्लेबाजों के लिए मददगार एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस महान स्पिनर की असरदार गेंदबाजी की तारीफ की। स्टेन ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' से कहा, "5वें नंबर पर मैंने अनिल कुंबले को रखा है। एक स्पिनर के तौर पर चिन्नास्वामी जैसे मैदान पर इतनी गेंदबाजी करते हुए उन्होंने जैसा शानदार प्रदर्शन किया है, उसकी वजह से वे मेरी टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं।"

चौथे नंबर पर स्टेन ने हर्षल पटेल को चुना है। उन्होंने पटेल की विकेट लेने की काबिलियत और मैचों पर उनके असर को इसकी वजह बताया। आईपीएल के इतिहास में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में हर्षल दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने सिर्फ 80 मैचों में 99 विकेट लिए हैं। इसमें एक बार 5 विकेट और दो बार 4 विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।

स्टेन ने कहा, "हर्षल पटेल के आंकड़े बताते हैं कि वे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनका इकोनॉमी रेट बहुत अच्छा है और आरसीबी को मैच जिताने में भी उनका योगदान काफी अहम रहा है।"

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को स्टेन ने तीसरे नंबर पर रखा है। स्टेन ने लगातार विकेट लेने की उनकी काबिलियत और शानदार इकोनॉमी रेट बनाए रखने के हुनर ​​की तारीफ की। स्टार्क ने आरसीबी के लिए सिर्फ 27 मैच खेले और 34 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "इस खिलाड़ी को नजरअंदाज करके आप आगे नहीं बढ़ सकते। मिचेल स्टार्क विकेट लेने में माहिर, शानदार इकोनॉमी रेट, और जब विकेट लेने की बात आती है तो वे एकदम बेजोड़ हैं।"

Advertisement

दूसरे नंबर पर स्टेन ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को चुना। उन्होंने हेजलवुड के बेहतरीन स्ट्राइक रेट को इसकी खास वजह बताया। हेजलवुड अभी आईपीएल 2026 में आरसीबी टीम के साथ हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए सिर्फ 27 मुकाबलों में 45 विकेट लिए हैं।

स्टेन ने बताया, "जोश हेजलवुड एक जबरदस्त गेंदबाज हैं। 13 का स्ट्राइक रेट होने का मतलब है कि हर दो ओवर में वह एक विकेट ले रहे हैं। यह काफी कमाल है।"

दूसरे नंबर पर स्टेन ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को चुना। उन्होंने हेजलवुड के बेहतरीन स्ट्राइक रेट को इसकी खास वजह बताया। हेजलवुड अभी आईपीएल 2026 में आरसीबी टीम के साथ हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए सिर्फ 27 मुकाबलों में 45 विकेट लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

उन्होंने कहा, "नंबर एक पर युजवेंद्र चहल रहेंगे। वह हर 17 गेंदों पर विकेट लेते हैं, उनकी इकोनॉमी लगभग 7.6 है और उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।" आईपीएल 2026 का आगाज आरसीबी ने लगातार दो धमाकेदार जीत के साथ किया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार