Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने अपनी क्रिकेट की शुरुआती जिंदगी और प्रेरणा के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनका बचपन क्रिकेट खेलने में बीता और उन्होंने अपने आदर्श डेल स्टेन और परवेज रसूल से बहुत प्रेरणा ली। उन्होंने बताया कि राज्य की तरफ से डेब्यू करने में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने उनकी काफी मदद की।

Advertisement

आकिब नबी ने 'जियोस्टार' से बात करते हुए कहा, "मैंने 5वीं या छठी क्लास में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। बारामूला में प्रैक्टिस के लिए कोई खास जगह नहीं थी। इसी कारण हम सड़क पर या स्कूल के एक छोटे से मैदान में खेलते थे। जब मैं छोटा था, तो मैं डेल स्टेन को बहुत देखता था। जिस तरह से वह इतनी तेज रफ्तार से गेंद को स्विंग कराते थे, उससे मुझे तेज गेंदबाज बनने की प्रेरणा मिली और उम्मीद है कि एक दिन मैं भारत के लिए खेलूंगा। लगातार क्रिकेट खेलने के लिए मेरे पिता मुझे बहुत डांटते थे। मुझे उनका साथ नहीं मिला था। वह चाहते थे कि मैं डॉक्टर बनूं।"

Advertisement

परवेज रसूल और इरफान पठान से मिली प्रेरणा के बारे में नबी ने कहा, "परवेज रसूल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए अच्छा प्रदर्शन करके भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्हें ऐसा करते देखकर मुझे भारत के लिए खेलने की बहुत प्रेरणा मिली। परवेज भाई हममें से ही एक हैं, जो जम्मू-कश्मीर के एक स्थानीय गांव से आते हैं। मैंने पहली बार अपनी पहचान तब बनाई, जब मैं अंडर-19 टीम में था और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के ट्रायल्स के लिए चुना गया। उस समय मेरे पास स्पाइक्स वाले जूते नहीं थे, इसलिए मैंने एक सीनियर से जूते उधार लिए।"

आकिब नबी ने 'जियोस्टार' से बात करते हुए कहा, "मैंने 5वीं या छठी क्लास में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। बारामूला में प्रैक्टिस के लिए कोई खास जगह नहीं थी। इसी कारण हम सड़क पर या स्कूल के एक छोटे से मैदान में खेलते थे। जब मैं छोटा था, तो मैं डेल स्टेन को बहुत देखता था। जिस तरह से वह इतनी तेज रफ्तार से गेंद को स्विंग कराते थे, उससे मुझे तेज गेंदबाज बनने की प्रेरणा मिली और उम्मीद है कि एक दिन मैं भारत के लिए खेलूंगा। लगातार क्रिकेट खेलने के लिए मेरे पिता मुझे बहुत डांटते थे। मुझे उनका साथ नहीं मिला था। वह चाहते थे कि मैं डॉक्टर बनूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पिछले साल दुबई में हुए मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने नबी को 8.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। दलीप ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल ऑक्शन में चुने जाने के उस भावुक पल के बारे में नबी ने कहा, "इस साल मैंने नॉर्थ जोन टीम की तरफ से खेलते हुए दलीप ट्रॉफी में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। मैंने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लिए। उसके बाद मीडिया में हर जगह मेरा ही नाम था। जब ऐसा हुआ, तो मुझे भरोसा हो गया कि शायद मैं आईपीएल ऑक्शन में चुन लिया जाऊंगा। ऑक्शन के दिन मैं अपने परिवार के साथ घर पर था और ऑक्शन देख रहा था। जब मेरा नाम आया, तो कुछ सेकंड तक किसी ने पैडल नहीं उठाया। इसलिए मैंने सोचा कि कोई बात नहीं, मैं और मेहनत करूंगा और यह पक्का करूंगा कि मैं बिना बिके न रहूं। हालांकि, कुछ सेकंड बाद ही, टीमों ने पैडल उठा लिए। घर पर मौजूद हर कोई भावुक हो गया। यह सालों की मेहनत का फल था। कीमत का कोई दबाव नहीं है। मैं बस आईपीएल में खेलना चाहता था और अब मैं अपना नाम बनाना चाहता हूं और भारत के लिए खेलना चाहता हूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार