पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वह 19 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।

Advertisement

पंजाब किंग्स को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य मिला था। पंजाब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 187 बनाकर मैच सात विकेट से जीता। कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

पंजाब की जीत में जोश इंगलिस की बड़ी भूमिका रही। इंगलिस ने 42 गेंद में तीन छक्के और नौ चौके की मदद से 73 रन की पारी खेलकर पंजाब को जीत दिला दी।

पारी का आगाज करने उतरे प्रियांश आर्या ने भी 35 गेंद में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए 62 रन की पारी खेली। प्रियांश और इंगलिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी हुई।

कप्तान श्रेयस अय्यर 16 गेंद में 26 और नेहल वढ़ेरा दो रन पर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर आउट हुए थे।

इसके पहले, टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के 57 रन की मदद से 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे।

Advertisement

पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और वी. विजय कुमार ने दो-दो जबकि हरप्रीत बराड़ ने एक विकेट लिया था।

मुंबई पर मिली इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के 14 मैचों में नौ जीत और एक टाई मैच से मिले एक अंक के साथ कुल 19 अंक हो गए और टीम अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

इस हार के बाद यह भी तय हो गया है कि मुंबई इंडियंस अब चौथे नंबर पर ही रहेगी। सीजन की बेहद खराब शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस ने लीग के 14 मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया है।

Advertisement

मुंबई पर मिली इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के 14 मैचों में नौ जीत और एक टाई मैच से मिले एक अंक के साथ कुल 19 अंक हो गए और टीम अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार