भारत के पूर्व विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा ने शुक्रवार को लखनऊ में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हार के बाद दावा किया है कि अंक तालिका में पंजाब किंग्स टेबल टॉपर बन सकती है।

Advertisement

हैदराबाद से हारने के बाद आरसीबी तीसरे पायदान पर पहुंच गई। अब अंक तालिका में पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

Advertisement

पंजाब किंग्स को अभी लीग में बचे हुए दो मैच खेलने हैं। अगर वह दोनों मैच में जीत हासिल कर लेती है तो 21 अंकों के साथ टेबल टॉप कर जाएगी। जिसमें शनिवार को जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला मैच भी शामिल है।

जियो हॉटस्टार पर पूर्व क्रिकेटर उथप्पा ने पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले पर बात की। उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स यकीनन टॉप-2 की दौड़ में हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिस तरह से टीम का नेतृत्व किया है, इससे टीम के आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी हुई है। प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा और प्रियांश आर्य जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। श्रेयस अय्यर भी अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं। जब आपके भारतीय खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह किसी भी आईपीएल टीम के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। पंजाब किंग्स को शीर्ष पर देखकर मुझे आश्चर्य नहीं होगा।"

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने कहा, "मैंने हमेशा गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स को अपनी टॉप-2 में रखा है। आरसीबी ने जिस तरह से हैदराबाद के सामने मैच गंवाया। यह पहली बार नहीं पूर्व में आरसीबी ऐसे मैच हारी है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे एलिमिनेटर जीतेंगे और फाइनल में पहुंचेंगे। लेकिन अभी तक, जीटी और पंजाब किंग्स मेरे शीर्ष दो हैं।"

एसआरएच के खिलाफ आरसीबी की 42 रनों से हार पर उथप्पा ने अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी के पतन को हार का कारण बताया।

Advertisement

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने कहा, "मैंने हमेशा गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स को अपनी टॉप-2 में रखा है। आरसीबी ने जिस तरह से हैदराबाद के सामने मैच गंवाया। यह पहली बार नहीं पूर्व में आरसीबी ऐसे मैच हारी है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे एलिमिनेटर जीतेंगे और फाइनल में पहुंचेंगे। लेकिन अभी तक, जीटी और पंजाब किंग्स मेरे शीर्ष दो हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार