आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एक अहम मुकाबले से पहले, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को अपनी डेथ ओवर की गेंदबाजी पर खास ध्यान देना होगा।

Advertisement

पंजाब किंग्स 11 साल बाद आईपीएल प्लेऑफ में पहुंची है और अगर सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में वे मुंबई इंडियंस को हरा देते हैं, तो वे अंकतालिका में टॉप-2 में जगह बनाने वाली पहली टीम बन जाएँगे। हालांकि, टीम पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार गई, जहां वे 206 रन का स्कोर भी नहीं बचा पाए।

Advertisement

टीम की चिंता इस बात को लेकर भी है कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल चोट के कारण टीम से बाहर हैं। पंजाब किंग्स की बल्लेबाज़ी तो अच्छी लग रही है, लेकिन गेंदबाजी अभी भी चिंता का विषय है।"

मांजरेकर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "उम्मीद है चहल जल्दी फिट हो जाएँ। जब आप उमरजई से 18वां ओवर और स्टॉइनिस से 20वां ओवर करवा रहे हैं, तो करीबी मैचों में हार की संभावना बढ़ जाती है। यही वह पहलू है जिस पर टीम को मेहनत करनी होगी।"

शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चहल की गैरमौजूदगी में, बाएं हाथ के युवा स्पिनर हरप्रीत बरार ने दो विकेट लिए (2/41), लेकिन वह जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे। इस सीजन में अब तक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 13 मैचों में 8.70 की इकॉनमी रेट से सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए हैं।

चहल और मार्को यान्सन के नाम 14-14 विकेट हैं, जबकि बरार ने अब तक 9 विकेट लिए हैं। दिल्ली से हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि उनकी टीम ने जरूरत से ज्यादा बाउंसर गेंदें फेंकी और अपनी योजना ठीक से लागू नहीं कर पाई।

Advertisement

शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चहल की गैरमौजूदगी में, बाएं हाथ के युवा स्पिनर हरप्रीत बरार ने दो विकेट लिए (2/41), लेकिन वह जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे। इस सीजन में अब तक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 13 मैचों में 8.70 की इकॉनमी रेट से सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार