RR VS RCB: ओपनर फिल साल्ट (65) और विराट कोहली (नाबाद 62) के बेहतरीन अर्धशतकों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को उसके ही मैदान में रविवार को आईपीएल मुकाबले में एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से पीट दिया।

Advertisement

राजस्थान ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 75 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी से 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन का स्कोर बनाया लेकिन आरसीबी ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 175 रन बनाकर इस सत्र में छह मैचों में अपनी चौथी जीत हासिल की। राजस्थान को छह मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

आरसीबी इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। आरसीबी ने अपने घर से बाहर यह चौथी जीत हासिल की है।

पिच बल्लेबाजी के लिए उतनी भी आसान नहीं थी लेकिन जिस तरह से कोहली और सॉल्ट ने आरसीबी को शुरुआत दिलाई वह अदभुत था। पावरप्ले में ही आरसीबी ने 65 रन बना लिए थे, वहीं से यह लक्ष्य काफी आसान हो गया। उसके बाद जब पड़िक्कल आए तो उन्होंने भी अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि आज आरआर के फील्डरों ने काफी कैच टपकाए। अगर ये कैच पकड़े जाते तो मैच की कहानी कुछ और होती।

साल्ट ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 33 गेंदों में पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 65 रन ठोके। दूसरी तरफ विराट ने सात रन पर रियान पराग के हाथों मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए नाबाद अर्धशतक बनाया और आरसीबी को जीत की मंजिल पर पहुंचाया।

विराट ने 45 गेंदों पर नाबाद 62 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए। यह उनका इस सत्र का तीसरा अर्धशतक था। उन्होंने 15वें ओवर में वानिन्दु हसरंगा पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया जो टी-20 में उनका 100 वां अर्धशतक है। देवदत्त पडिक्कल ने 28 गेंदों पर नाबाद 40 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

Advertisement

विराट और साल्ट ने ओपनिंग साझेदारी में 92 रन जोड़े जबकि विराट और पडिक्कल ने दूसरे विकेट की अविजित साझेदारी में 83 रन जोड़कर आरसीबी को 15 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

इससे पहले बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। यशस्वी जायसवाल ने कप्तान संजू सैमसन के साथ ओपनिंग साझेदारी में 49 रन जोड़े लेकिन पॉवरप्ले के दौरान रन गति धीमी रही। यह साझेदारी 6.5 ओवर में आई। सैमसन 19 गेंदों पर 15 रन बनाकर स्पिनर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर स्टंप हुए।

जायसवाल ने फिर रियान पराग के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। पराग 22 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जायसवाल 47 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों के सहारे 75 रन बनाकर 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोश हेजलवुड का शिकार बने। हेजलवुड ने जायसवाल को पगबाधा किया। जायसवाल का विकेट 126 के स्कोर पर गिरा।

Advertisement

ध्रुव जुरेल शुरू में धीमा रहे लेकिन बाद में तेजी पकड़ते हुए 23 गेंदों पर नाबाद 35 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। शिमरॉन हेटमाएर नौ रन बनाकर आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर का शिकार बने। नीतीश राणा ने आने के साथ चौका लगाया और राजस्थान को 173 रन तक पहुंचाया।

जायसवाल ने फिर रियान पराग के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। पराग 22 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जायसवाल 47 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों के सहारे 75 रन बनाकर 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोश हेजलवुड का शिकार बने। हेजलवुड ने जायसवाल को पगबाधा किया। जायसवाल का विकेट 126 के स्कोर पर गिरा।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार