Sawai Mansingh Stadium: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया है। राजस्थान के 196 रन के जवाब में गुजरात ने आखिरी ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Advertisement

गुजरात को आखिरी ओवर में 15 रन बनाने थे। राजस्थान के लिए आखिरी ओवर आवेश खान डालने आए, लेकिन वो तेवतिया और राशिद खान को रोकने में कामयाब नहीं हुए। तेवतिया और राशिद ने आखिरी 2 ओवर में कुल 35 रन बनाए और राजस्थान के जबड़े से जीत छीन ली। इससे पहले कप्तान शुभमन गिल ने 44 बॉल पर 72 रन की अहम पारी खेली थी।

Advertisement

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाए। 197 रन का टारगेट गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया।

राजस्थान के लिए कुलदीप सेन ने 3 विकेट झटके, जबकि युजवेंद्र चहल को दो सफलतां मिलीं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार