WI vs SL 1st Test: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच विव रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 271 रन लगा लिए हैं।

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रही और जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। हालांकि, किंग अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कैंपबेल 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। केवम हॉज बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 16 रन बनाकर आउट हुए। जोशुआ दा सिल्वा भी 20 रन ही बना सके और असिथा फर्नांडो का शिकार बने।

Advertisement

जस्टिन ग्रीव्स को भी फर्नांडो ने महज 3 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। हालांकि, आमिर जांगू एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 174 गेंदों में 78 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए। 168 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर वेस्टइंडीज एक समय पर मुश्किल में नजर आ रही थी। हालांकि, इसके बाद जांगू को कप्तान रोस्टन चेज का अच्छा साथ मिला। दोनों छठे विकेट के लिए मिलकर अब तक 103 रनों की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

वेस्टइंडीज के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रही और जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। हालांकि, किंग अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कैंपबेल 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। केवम हॉज बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 16 रन बनाकर आउट हुए। जोशुआ दा सिल्वा भी 20 रन ही बना सके और असिथा फर्नांडो का शिकार बने।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम की तरफ से धनंजय डी सिल्वा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 168 गेंदों का सामना करते हुए 120 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, दिनेश चांदीमल ने 67 गेंदों में 54 रनों का योगदान दिया। सोनल दिनुशा ने 43 रनों की अहम पारी खेली, जबकि मदुशंका ने 23 रनों का योगदान दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार