भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अगले अध्यक्ष पद के लिए अपने साथी तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। श्रीनाथ ने कहा कि राज्य में क्रिकेट की बेहतरी के लिए नए लोगों को निश्चित रूप से आना चाहिए।

Advertisement

मीडिया से बात करते हुए श्रीनाथ ने अपनी उम्मीदवारी की संभावना को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि प्रशासन में बदलाव होते रहना चाहिए। जरुरी नहीं कि एक ही व्यक्ति हमेशा के लिए बोर्ड में रहे।

Advertisement

श्रीनाथ ने कहा, "बोर्ड प्रशासन में रुचि समाप्त होने की बात नहीं है। एक ही आदमी कब तक प्रशासन में रहेगा। हम लोग चाहते, तो चुनाव लड़ सकते थे। लेकिन, हम चाहते हैं कि वेंकटेश प्रसाद आगे आएं और जिम्मेदारी संभालें। राहुल द्रविड़ को भी किसी न किसी समय आकर बोर्ड में भूमिका निभानी चाहिए। हम नहीं चाहते कि बोर्ड में एक ही व्यक्ति बना रहे, जैसे दूसरे राज्यों के क्रिकेट बोर्डों में हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "बोर्ड बने रहना प्रभुत्व का नहीं, बल्कि योगदान का विषय है। दूसरे लोगों को आगे आना चाहिए और बोर्ड की जिम्मेदारी लेते हुए राज्य में क्रिकेट के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। मुझे पूरी विश्वास है कि वेंकटेश प्रसाद और उनकी टीम को बोर्ड के अन्य सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।"

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "सांकेतिक अकेडमी चलाने से हमें अच्छी प्रतिभाएं नहीं मिलेंगी। हमें ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाना होगा। पहले से चल रही अकेडमी को पुन: शुरू करना होगा। मुझे नहीं पता कि हमारे द्वारा राज्य भर में शुरू की गई अकेडमी को क्यों बंद कर दिया गया। उनलोगों को इसका जवाब देना चाहिए, जिन्हें लगता है कि वे क्रिकेट को नियंत्रित कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "बोर्ड बने रहना प्रभुत्व का नहीं, बल्कि योगदान का विषय है। दूसरे लोगों को आगे आना चाहिए और बोर्ड की जिम्मेदारी लेते हुए राज्य में क्रिकेट के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। मुझे पूरी विश्वास है कि वेंकटेश प्रसाद और उनकी टीम को बोर्ड के अन्य सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव 30 नवंबर को होने वाला है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इस पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में उन्होंने जल्द ही अपनी टीम की घोषणा की बात कही। वेंकटेश प्रसाद ने बोर्ड में अनियमितता, शिथिलता, कार्यों के प्रति लापारवाही, महिला क्रिकेट के लिए उदासीनता का मुद्दा उठाया। प्रसाद ने बोर्ड के चुनावों में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार