जर्सी और कुवैत ने 'चैलेंज लीग ए' में शीर्ष दो स्थानों पर रहकर आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जिंदा रखते हुए आगामी क्वालीफायर प्ले-ऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

इस उपलब्धि के साथ जर्सी और कुवैत अब वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन की अगली अहम चुनौती में उतरेंगे, जहां उनके पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए आगे बढ़ने का मौका होगा। चैलेंज लीग ए में लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत दोनों टीमों ने अपनी दावेदारी मजबूत की और शीर्ष दो में जगह बनाकर अगले चरण का टिकट हासिल किया।

जर्सी ने 15 मुकाबलों के इस अभियान में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने केवल दो मैच हारे और दूसरे स्थान पर रहे कुवैत से 5 अंक आगे रहे। अब ये दोनों देश 8 टीमों वाले क्वालीफायर प्ले-ऑफ में हिस्सा लेंगे, जिससे यह तय होगा कि क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर में आखिरी 4 स्थान किन टीमों को मिलेंगे।

वहीं, कुवैत ने अपने अभियान के अंत में शानदार प्रदर्शन किया और कुछ अहम नतीजों के उनके पक्ष में रहने से दूसरा स्थान हासिल कर लिया। वे डेनमार्क से 7 अंक आगे रहे। डेनमार्क को प्रतियोगिता के अंतिम चरण में केन्या और पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

क्वालीफायर प्ले-ऑफ में 'चैलेंज लीग ए' और 'चैलेंज लीग बी' की शीर्ष 2-2 टीमें, और 'क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2' की निचली 4 टीमें हिस्सा लेंगी। 50 ओवरों के क्वालीफिकेशन ढांचे में 'लीग 2', 'चैलेंज लीग' से ठीक ऊपर का स्तर है।

इटली और युगांडा ने 'चैलेंज लीग बी' में शीर्ष 2 स्थान हासिल कर लिए हैं और वे भी जर्सी और कुवैत के साथ इस टूर्नामेंट में शामिल होंगे।

कनाडा, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी 'लीग 2' में निचली 4 टीमों में हैं। अब ये टीमें भी 'प्ले-ऑफ' में खेलेंगीं। ओमान अभी चौथे स्थान पर है, लेकिन बुधवार को 'लीग 2' अभियान खत्म होने से पहले नामीबिया के पास उन्हें पछाड़ने का मौका है।

ओमान को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ बड़ी हार से बचना होगा, ताकि वे अपना चौथा स्थान बनाए रख सकें और क्वालीफायर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकें। अगर ऐसा होता है, तो नामीबिया भी टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमों में शामिल हो जाएगा।

यह क्वालीफायर प्ले-ऑफ कुवैत के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि टीम पहली बार वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट को वनडे का दर्जा प्राप्त है। वहीं, जर्सी को इस प्रतियोगिता का पहले का अनुभव है, क्योंकि वे 2023 के पिछले क्वालिफिकेशन चक्र में इसी तरह के टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने अपने पांच मुकाबलों में से एक में जीत हासिल की थी, जिसमें पापुआ न्यू गिनी को हराया था।

ओमान को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ बड़ी हार से बचना होगा, ताकि वे अपना चौथा स्थान बनाए रख सकें और क्वालीफायर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकें। अगर ऐसा होता है, तो नामीबिया भी टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमों में शामिल हो जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार