भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत 'ए' टीम की घोषणा कर दी है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है। जितेश फिलहाल भारतीय टीम के साथ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं।

Advertisement

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए घोषित टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को उपकप्तान बनाया गया है। आईपीएल 2025 में धूम मचाने वाले बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है। पंजाब के लिए खेलने वाले आईपीएल के एक अन्य स्टार प्रियांश आर्य को भी टीम में जगह दी गई है। प्रियांश आईपीएल में भी पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं।

Advertisement

जितेश शर्मा कप्तान के साथ विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे। दूसरे विकेटकीपर के रूप में अभिषेक पोरेल को जगह दी गई है। नेहल वढेरा और आशुतोष शर्मा को भी जगह दी गई है। इन दोनों खिलाड़ियों का भी आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन रहा था। स्पिनर सुयश शर्मा और ऑलराउंडर रमनदीप सिंह को भी टीम में जगह दी गई है।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप टूर्नामेंट कतर में 14 से 23 नवंबर तक दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, ओमान, यूएई और पाकिस्तान को रखा गया है।

गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, और शेख रशीद को स्टैंड-बाय खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप टूर्नामेंट कतर में 14 से 23 नवंबर तक दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, ओमान, यूएई और पाकिस्तान को रखा गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (वीसी), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान, विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार