Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक लगाए। भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कोहली की जमकर तारीफ की है। आकाश का कहना है कि विराट अपनी ईगो को अलग रखते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Advertisement

आकाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "कोहली की सबसे बड़ी ताकत है अपनी ईगो को किनारे रखना। अगर देवदत्त पडिक्कल जबरदस्त खेल रहे हैं, तो वह खुशी-खुशी एंकर की भूमिका में खेलने को तैयार रहते हैं। उन्होंने रजत के साथ भी ऐसा ही किया। वह कभी भी बड़ी पिक्चर से अपनी नजरें नहीं हटाते, जो कि टीम का मैच जीतना है। कोहली एक चैंपियन प्लेयर हैं।"

Advertisement

Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक लगाए। भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कोहली की जमकर तारीफ की है। आकाश का कहना है कि विराट अपनी ईगो को अलग रखते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान ईशान किशन की 38 गेंदों में खेली गई 80 रनों की दमदार पारी के बूते 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए। ईशान के अलावा एसआरएच की तरफ से अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट निकाले।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार