Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में जीटी से मिले 206 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 5 विकेट गंवाकर 18.5 ओवर में हासिल किया। जीत के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तारीफ की।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली जीत के बाद कप्तान रजत ने कहा, "मैच से कई सबक मिले। भुवनेश्वर और हेजलवुड ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की और उन्हें बाकी गेंदबाजों ने भी फॉलो किया। हमें पता था कि 200 के आस-पास का कोई भी स्कोर चेज करने के लिए अच्छा टोटल होगा। आखिरी 3 ओवर में मुझे लगा कि हमारा कार्यान्वयन एकदम सही था, खासकर यॉर्कर। कोहली और पडिक्कल का प्रदर्शन लाजवाब रहा। मुझे उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने में मजा आया। हमने बीच के ओवरों में कुछ विकेट गंवाए, यह कुछ ऐसा है जिसे हम आने वाले मैचों में ठीक करने की कोशिश करेंगे।"
गुजरात टाइटंस से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जैकेब बेथेल 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी निभाई।
पडिक्कल ने 27 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। वहीं, कोहली ने 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली। क्रुणाल पांड्या 12 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे।
गुजरात टाइटंस से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जैकेब बेथेल 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी निभाई।
Also Read: LIVE Cricket Score
सुदर्शन ने 58 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 24 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया, जबकि जोस बटलर ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए। इस सीजन की पांचवीं जीत के साथ ही आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।