भारतीय क्रिकेट टीम ने नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रन पर समेट दिया। बाएं हाथ के करिश्माई स्पिनर कुलदीप यादव की इसमें अहम भूमिका रही। टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने कुलदीप की तारीफ करते हुए उन्हें रहस्यमयी स्पिनर करार दिया।

Advertisement

डोएशेट ने कहा, "कुलदीप एक रहस्यमयी स्पिनर हैं। उन्हें पहचानना आसान नहीं है। फिंगर स्पिनरों की तुलना में वह ज्यादा खतरनाक हैं। कुलदीप की प्रभावशीलता विपक्षी बल्लेबाजों के बीच उनकी अनभिज्ञता और सफलता को परिभाषित करने वाले छोटे अंतर से उपजी है। आप देख सकते हैं कि उन्होंने पहली पारी में कैसे विकेट लिए।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में कुलदीप का प्रदर्शन भविष्य में विदेशी दौरों पर उनके चयन पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित कर सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि उसने जो दिखाया है, वह आपको सोचने पर मजबूर करता है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी रहा है और सफेद गेंद से भी उसका प्रदर्शन शानदार रहा है।

टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी कुलदीप यादव लगातार प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल नहीं रहे हैं। कुलदीप को खासकर विदेशी दौरों पर मौका नहीं मिलता है। इसका ताजा उदाहरण इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न 5 टेस्ट मैचों की सीरीज है।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में कुलदीप का प्रदर्शन भविष्य में विदेशी दौरों पर उनके चयन पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित कर सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि उसने जो दिखाया है, वह आपको सोचने पर मजबूर करता है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी रहा है और सफेद गेंद से भी उसका प्रदर्शन शानदार रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुलदीप के इस स्पेल ने उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया है। 27 टेस्ट पारियों में पांचवीं बार पांच विकेट लेने के साथ, कुलदीप अब टेस्ट इतिहास में किसी बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पॉल एडम्स को पीछे छोड़ा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार