ODI Match: भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव किसी एक टीम के विरुद्ध वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक '4 विकेट हॉल' हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। भारत ने शनिवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम को 270 रन पर रोक दिया। इस पारी में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

Advertisement

इस पारी के साथ कुलदीप यादव वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक '4 विकेट हॉल' हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। कुलदीप ने 11 मौकों पर यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में कुलदीप से आगे मोहम्मद शमी (16 बार) और अजीत अगरकर (12) हैं।

Advertisement

यह कुलदीप यादव का साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पांचवां '4 विकेट हॉल' था, जो वनडे में किसी भी टीम के खिलाफ किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वाधिक '4 विकेट हॉल' का रिकॉर्ड है। जहीर खान जिम्बाब्वे के विरुद्ध और मोहम्मद शमी वेस्टइंडीज के खिलाफ चार-चार बार यह कारनामा कर चुके हैं।

इस मुकाबले की बात करें, तो भारत ने लंबे वक्त बाद वनडे फॉर्मेट में टॉस जीता। मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

साउथ अफ्रीकी टीम ने पांचवीं गेंद पर ही रयान रिकेल्टन का विकेट गंवा दिया। रिकेल्टन अपना खाता तक नहीं खोल सके। यहां से कप्तान टेंबा बावुमा बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने क्विंटन डी कॉक के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 114 के स्कोर तक पहुंचाया। बावुमा ने 67 गेंदों में 5 चौकों के साथ 48 रन की पारी खेली।

यहां से क्विंटन डी कॉक ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मैथ्यू ब्रीत्जके के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 गेंदों में 54 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर को 168 रन तक पहुंचाया।

Advertisement

ब्रीत्जके ने टीम के खाते में 24 रन का योगदान दिया, जबकि देवाल्ड ब्रेविस ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े। साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंदों में सर्वाधिक 106 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, केशव महाराज ने नाबाद 20 रन टीम के खाते में जोड़े।

यहां से क्विंटन डी कॉक ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मैथ्यू ब्रीत्जके के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 गेंदों में 54 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर को 168 रन तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में यह मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज को अपने नाम करेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार