लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का 2026 संस्करण 10 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 4 मई को खुलेगा। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को इसकी घोषणा की है।
लंका प्रीमियर लीग का छठा संस्करण दिसंबर 2025 में आयोजित होना था, लेकिन आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कारण एसएलसी ने लीग को टाल दिया था, क्योंकि इस विश्व कप की सह-मेजबानी श्रीलंका के पास थी। ऐसा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 'मेजबान स्थलों' को काफी पहले से तैयार करने की व्यापक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया था।
लंका प्रीमियर लीग 2026 में कुल 24 मैच खेले जाएंगे। इनमें 20 लीग मैच और चार नॉकआउट मुकाबले शामिल हैं। लीग चरण के दौरान पांचों फ्रेंचाइजी एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी। टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी।
पहला प्लेऑफ मैच, जिसे 'क्वालीफायर 1' कहा जाएगा, शीर्ष-2 टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का विजेता सीधे फाइनल में जगह बनाएगा। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें 'एलिमिनेटर' में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। उस मैच की विजेता टीम 'क्वालीफायर 1' के हारने वाले से 'क्वालीफायर 2' में मुकाबला करेगी। यह मैच दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला करेगा।
लंका प्रीमियर लीग 2026 में कुल 24 मैच खेले जाएंगे। इनमें 20 लीग मैच और चार नॉकआउट मुकाबले शामिल हैं। लीग चरण के दौरान पांचों फ्रेंचाइजी एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी। टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
साल 2020 में शुरू हुई लंका प्रीमियर लीग अब एक प्रमुख घरेलू टी20 टूर्नामेंट बन गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान है। एलपीएल का पहला सीजन स्टालियंस ने अपने नाम किया था। इसके बाद अगले दो साल जाफना किंग्स ने टाइटल जीते। साल 2023 में बी-लव कैंडी विजेता बना, जबकि साल 2024 में जाफना किंग्स ने अपना तीसरा खिताब जीता।