हाल में संपन्न महिला विश्व कप की शीर्ष स्कोरर रहीं दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट आईसीसी द्वारा जारी बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में नंबर वन बन गई हैं। वोल्वार्ड्ट ने भारत की स्मृति मंधाना से नंबर वन का ताज छीना है।

Advertisement

लौरा वोल्वार्ड्ट के वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में वनडे विश्व कप 2025 में उनके प्रदर्शन का बेहद अहम रोल रहा। वोल्वार्ड्ट ने दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान के साथ-साथ एक सफल बल्लेबाज की भूमिका भी निभाई। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 169 रन की पारी खेलने वाली इस खिलाड़ी ने फाइनल में भारत के लिए 101 रन की पारी खेली। अफ्रीकी कप्तान ने 9 मैचों में 2 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से टूर्नामेंट में सर्वाधिक 571 रन बनाए।

Advertisement

मंधाना दूसरे नंबर पर रहीं। मंधाना ने 9 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 434 रन बनाए। वह टूर्नामेंट की दूसरी शीर्ष स्कोरर रहीं।

आईसीसी की वनडे की बल्लेबाजों की रैंकिंग में मंधाना 811 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चली गई हैं।

मंधाना के अलावा शीर्ष 10 में भारत की जेमिमा रोड्रिग्स हैं। 9 स्थान की छलांग लगाते हुए रोड्रिग्स दसवें स्थान पर पहुंच गई हैं। इसमें सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 127 रन की नाबाद पारी का अहम योगदान रहा।

आईसीसी की वनडे की बल्लेबाजों की रैंकिंग में मंधाना 811 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चली गई हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दबदबा है। शीर्ष 10 में ऑस्ट्रेलिया की 4 बल्लेबाज हैं, दक्षिण अफ्रीका की 1, भारत की 2, इंग्लैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की 1-1 बल्लेबाज हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार