भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे के दौरान बतौर कप्तान शानदार दिखे थे। उम्मीद है कि वनडे फॉर्मेट में भी वह समान सफलता हासिल करेंगे।

Advertisement

शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल सीरीज में बतौर कप्तान निखर कर सामने आए थे। मुश्किल समय में गिल ने अपनी क्षमता दिखाई। मैं उन्हें वनडे फॉर्मेट का कप्तान बनने की शुभकामना देता हूं और उम्मीद करता हूं कि टेस्ट की सफलता वह वनडे में भी दोहराएंगे।

Advertisement

गिल को कप्तान बनाए जाने के बाद हरभजन सिंह ने कहा था, शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने से खुश हूं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए गिल को वनडे फॉर्मेट का कप्तान बनाने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। गिल को कप्तानी में रोहित शर्मा से काफी मदद मिलेगी।

हालांकि, हरभजन ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में ये भी कहा था कि रोहित को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ खिलाड़ी के रूप में देखना चौंकाने वाला है। उन्होंने कप्तान के रूप में आखिरी सीरीज में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनाया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद हो रहे मैच पर हरभजन सिंह ने कहा, "दोनों देशों की सरकारें चाहती हैं कि क्रिकेट हो, तो क्रिकेट हो रही है। अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम जीत रही है। एशिया कप में भारत ने एक नहीं, तीन बार पाकिस्तान को हराया। हम जितनी बार जितेंगे, हमारे लिए अच्छा होगा।"

हालांकि, हरभजन ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में ये भी कहा था कि रोहित को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ खिलाड़ी के रूप में देखना चौंकाने वाला है। उन्होंने कप्तान के रूप में आखिरी सीरीज में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हरभजन सिंह ने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब के लड़कों को राष्ट्रीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए देख अच्छा लगता है। मैं चाहूंगा कि भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य उज्ज्वल रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार