पूरी दुनिया के फुटबॉल फैंस चाहते हैं कि अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी फीफा विश्व कप 2026 खेलें। लेकिन मेसी खुद विश्व कप में खेलने को लेकर स्पष्ट नहीं हैं।

Advertisement

लियोनेल मेसी का मानना है कि फीफा विश्व कप में उनका खेलना इस बात पर निर्भर है कि अगले साल इंटर मियामी की प्री-सीजन में उनकी तैयारियां कैसी रहती हैं। विश्व कप की टीम में होना हमेशा एक शानदार अनुभव होता है। इस बार यह विशेष है, क्योंकि हमें खिताब का बचाव करना है। मैं विश्व कप को लेकर उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि ईश्वर मुझे एक बार फिर मौका देगा।

Advertisement

37 साल के मेसी प्रोफेशनल फुटबॉल के लिए अमेरिका में एमएलएस में चले गए हैं। एमएलएस में फुटबॉल का स्तर यूरोप की टक्कर का नहीं है। इसका असर निश्चित रूप से खिलाड़ी पर भी पड़ना तय है। मेसी पूरी तरह फिट हैं और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद विश्व कप में खेलने का आखिरी निर्णय वे अपनी फिटनेस और तैयारियों के मुताबिक लेंगे।

लियोनेल मेसी का मानना है कि फीफा विश्व कप में उनका खेलना इस बात पर निर्भर है कि अगले साल इंटर मियामी की प्री-सीजन में उनकी तैयारियां कैसी रहती हैं। विश्व कप की टीम में होना हमेशा एक शानदार अनुभव होता है। इस बार यह विशेष है, क्योंकि हमें खिताब का बचाव करना है। मैं विश्व कप को लेकर उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि ईश्वर मुझे एक बार फिर मौका देगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 195 मैचों में 114 गोल किए हैं। सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह रोनाल्डो के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार