Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका। प्रसिद्ध ने एडेन मार्करम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन और मुकुल चौधरी का विकेट चटकाया और एलएसजी को 164 रनों के स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए कृष्णा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट निकाले थे, जो इस मुकाबले से पहले उनका बेस्ट बॉलिंग स्पेल था।

Advertisement

Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

आयुष बदोनी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह 21 गेंदों का सामना करने के बाद महज 19 रन ही बना सके। अब्दुल समद 22 गेंदें खेलने के बावजूद सिर्फ 18 रन ही बना सके। पिछले मैच में अकेले दम पर एलएसजी को जीत दिलाने वाले मुकुल चौधरी 14 गेंदों में 18 रन ही बना सके। आईपीएल डेब्यू मुकाबले में जॉर्ज लिंडे ने 10 गेंदों में 16 रन बनाए। मोहम्मद शमी 5 गेंदों में 12 और आवेश खान 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार