Lucknow Super Giants: अपने क्यूरेटर द्वारा तैयार की गई पिच से एक बार फिर घरेलू टीम संतुष्ट नहीं है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के हाथों 22 गेंद शेष रहते आठ विकेट से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटॉर जहीर खान ने कहा कि ऐसा प्रतीत हुआ जैसे विपक्षी टीम अपना क्यूरेटर लखनऊ लेकर आई थी। इस हार के साथ घर पर एलएसजी का जीत हार का अनुपात 1 के नीचे चला गया। यह भी विडंबना है कि आईपीएल में इस समय खेल रही टीमों में सिर्फ उनकी विपक्षी टीम पीबीकेएस का ही घर पर जीत हार का अनुपात 1 से कम था।

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जहीर ने कहा, "यह निराशाजनक है कि आईपीएल में टीम होम एडवांटेज का फायदा उठाने की ओर देखती हैं लेकिन इस दृष्टि से सोचने पर ऐसा लगा नहीं कि क्यूरेटर ने ऐसा सोचा कि यह एक होम गेम है। ऐसा प्रतीत हुआ जैसे इस मैच के लिए पंजाब अपना क्यूरेटर लेकर आई थी।

Advertisement

जहीर ने कहा, ''एक टीम के तौर पर हम आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और घरेलू चरण में बचे छह मैचों हम यहां अधिक से अधिक प्रभावी प्रदर्शन करने की ओर देख रहे हैं। एक टीम के तौर पर हम अलग तरह की सोच रखते हैं, हमारे अंदर लड़ने का जज्बा है और भूख है।"

तेज गेंदबाजों की चोट की मार झेल रही एलएसजी को एक ऐसी पिच की ज़रूरत थी जो स्पिन को मदद पहुंचाए। एलएसजी ने इस मैच में सिर्फ दो तेज गेंदबाज खिलाए थे, जिसमें शार्दुल ठाकुर को अंतिम समय में जोड़ा गया था। शामर जोसेफ के रूप में उनके दल में सिर्फ एक विदेशी तेज गेंदबाज है।

अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और मार्को यानसन की तिकड़ी के साथ मार्कस स्टॉयनिस के दो उपयोगी ओवरों की बदौलत पीबीकेएस एलएसजी पर हावी रहा और उन्होंने 13 ओवर में 112 रन देकर कुल पांच विकेट चटकाए।

जहीर ने पिच के गलत आकलन का हवाला देते हुए घरेलू टीम के लिए अनुकूल परिस्थितियां मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने कहा, "हम यही कह रहे हैं, हम उसी रणनीति के साथ खेलने जाएंगे जैसी जानकारी हमें क्यूरेटर से मिलेगी। हम इसे बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं कर रहे। हमने पिछले सीजन भी देखा था कि यहां पर बल्लेबाजों ने भी संघर्ष किया था। यह सब क्रिकेट में होता है लेकिन होम टीम को फायदा मिलना चाहिए। हर किसी के योगदान की जरूरत है लेकिन हम मैच जीतने के अन्य तरीके ढूंढेंगे।"

Advertisement

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ऋषभ पंत ने भी कहा कि वह एक धीमी पिच की अपेक्षा कर रहे थे। उन्होंने एम सिद्धार्थ के रूप में अतिरिक्त स्पिनर खिलाने के लिए तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी बाहर बैठा दिया था। जब उनसे पावरप्ले में तीन ओवर स्पिन से कराए जाने का सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, "हम यही सोच रहे थे कि हमें एक धीमी विकेट मिलेगी। हमें लगा कि यह होम गेम है इसलिए गेंद फंस कर आएगी। मेरे ख़्याल से स्टंप की लाइन में धीमी गेंद करने पर गेंद हल्का फंस जरूर रही थी लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। यह हमारा पहला होम गेम था और हम अभी भी यहां की परिस्थितियों का आकलन कर रहे हैं।"

जहीर ने पिच के गलत आकलन का हवाला देते हुए घरेलू टीम के लिए अनुकूल परिस्थितियां मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने कहा, "हम यही कह रहे हैं, हम उसी रणनीति के साथ खेलने जाएंगे जैसी जानकारी हमें क्यूरेटर से मिलेगी। हम इसे बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं कर रहे। हमने पिछले सीजन भी देखा था कि यहां पर बल्लेबाजों ने भी संघर्ष किया था। यह सब क्रिकेट में होता है लेकिन होम टीम को फायदा मिलना चाहिए। हर किसी के योगदान की जरूरत है लेकिन हम मैच जीतने के अन्य तरीके ढूंढेंगे।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार