अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट के लिए घोषित टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। इसमें एक नाम मानव सुथार का है। मानव को टेस्ट टीम में चुना गया है। बाएं हाथ के स्पिनर और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले सुथार का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्हें भारतीय टेस्ट टीम के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है।
23 साल के मानव सुथार राजस्थान के श्रीगंगानगर से संबंध रखते हैं और राजस्थान की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। पाकिस्तान बॉर्डर से करीब 5 किलोमीटर दूर बसे इस शहर से भारतीय टीम तक का सफर मानव के लिए आसान नहीं रहा है। मानव को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता जगदीश सुथार का अहम योगदान रहा है। पेशे से पीटी टीचर जगदीश सुथार भी क्रिकेटर रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम की तरफ से खेलने का उनका सपना पूरा नहीं हो सका। इसलिए उन्होंने अपने बच्चे को इस फील्ड में आगे बढ़ाया। मानव जब 11 साल के थे, तब उन्हें क्रिकेट अकादमी भेजा गया। एकेडमी में ही उनकी गेंदबाजी प्रतिभा की पहचान हुई थी। हालांकि मानव सिर्फ गेंदबाज नहीं, बल्कि निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं और घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी क्षमता भी साबित कर चुके हैं।
मानव ने वनडे विश्व कप 2023 से पहले भारतीय टीम के दो पूर्व कप्तानों रोहित शर्मा और विराट कोहली को प्रभावित किया था। बेंगलुरु में हुए उस कैम्प में मानव ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से परेशान किया। टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने माना कि अगर वह सफेद गेंद से इतनी ड्रिफ्ट निकाल सकते हैं, तो लाल गेंद से और खतरनाक साबित होंगे। यह बड़े स्तर पर उनके लिए संभावना का द्वार खुलने की शुरुआत थी।
2022 में राजस्थान के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मानव आईपीएल 2024 से गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, लेकिन सितारों से सजी इस टीम ने उन पर भरोसा तो जताया है, लेकिन अवसर कम दिए हैं। आईपीएल 2024 में मानव को एक मैच खेलने का अवसर मिला था। आईपीएल 2025 में वह पूरे सीजन बेंच पर बैठे रहे। आईपीएल 2026 में उन्हें 4 मैच खेलने को मिले हैं, जिसमें उन्हें 3 मैच में गेंदबाजी का अवसर मिला है और उन्होंने 2 विकेट लिए हैं।
मानव ने हर स्तर पर क्रिकेट खेलते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। उसके बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है। मानव आईपीएल के अलावा, राजस्थान इंडिया अंडर-19, इंडिया ए, सेंट्रल जोन और रेस्ट ऑफ इंडिया जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 5 विकेट लिए थे। सुथार के इसी प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर खींचा था। यहीं से भारतीय टेस्ट टीम के लिए उनका रास्ता खुला।
2022 में राजस्थान के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मानव आईपीएल 2024 से गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, लेकिन सितारों से सजी इस टीम ने उन पर भरोसा तो जताया है, लेकिन अवसर कम दिए हैं। आईपीएल 2024 में मानव को एक मैच खेलने का अवसर मिला था। आईपीएल 2025 में वह पूरे सीजन बेंच पर बैठे रहे। आईपीएल 2026 में उन्हें 4 मैच खेलने को मिले हैं, जिसमें उन्हें 3 मैच में गेंदबाजी का अवसर मिला है और उन्होंने 2 विकेट लिए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
मानव के प्रथम श्रेणी क्रिकेट के आंकड़े पर गौर करें तो, उन्होंने 29 प्रथम श्रेणी मैचों में 129 विकेट लिए हैं। साथ ही 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 945 रन बनाए हैं।