Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से मेलबर्न में एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुरू हुआ। स्टीव स्मिथ ने इस टेस्ट में वापसी की। ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी कप्तान की इस मैच में वापसी सुखद नहीं रही। वह पहली पारी में महज 9 रन बना सके, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने कमाल किया और सर्वाधिक टेस्ट कैच पकड़ने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा।

Advertisement

स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड की पहली पारी में 2 कैच पकड़े। पहला कैच पकड़ते ही उन्होंने सर्वाधिक कैच पकड़ने के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। स्टीव स्मिथ के टेस्ट मैचों में अब 212 कैच हो गए हैं। राहुल द्रविड़ ने 210 कैच लिए थे। स्मिथ से आगे सिर्फ जो रूट हैं जिनके टेस्ट में 214 कैच हैं।

Advertisement

बात अगर टेस्ट मैच की करें तो पहले दिन पूरी तरह गेंदबाजों का दबदबा दिखा।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड ने 10, उस्मान ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए। स्टीव स्मिथ का बल्ला भी शांत रहा। स्मिथ महज 9 रन बना सके। माइकल नेसर ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे। टंग ने 5 विकेट लिए। गस एटकिंसन ने 2 विकेट लिए। कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स को भी 1-1 विकेट मिला।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड ने 10, उस्मान ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए। स्टीव स्मिथ का बल्ला भी शांत रहा। स्मिथ महज 9 रन बना सके। माइकल नेसर ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए। कैमरन ग्रीन को 1 विकेट मिला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार