ODI World Cup: सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (163) के तूफानी शतक और उनकी मिशेल मार्श (121) के साथ 259 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में शुक्रवार को 50 ओवर में नौ विकेट पर 367 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

Advertisement

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया लेकिन वार्नर और मार्श ने 33.5 ओवर में 259 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण का धुंआ निकाल दिया। हालांकि पाकिस्तान ने डेथ ओवरों में शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 400 तक नहीं पहुंचने दिया।

Advertisement

मार्श ने 108 गेंदों पर 10 चौकों और नौ छक्कों की मदद से 121 रन ठोके जबकि वार्नर ने 124 गेंदों पर 163 रन में 14 चौके और नौ छक्के लगाए।

शाहीन शाह आफरीदी ने मार्श को 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया और फिर अगली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया। स्टीव स्मिथ सात रन बनाकर टीम के 284 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वार्नर 325 के स्कोर पर हारिस रउफ का शिकार बने। वार्नर का यह 21वां वनडे शतक था।

मार्कस स्टोइनिस 21 रन बनाकर शाहीन आफरीदी का तीसरा शिकार बने। पाकिस्तान ने डेथ ओवरों में अच्छी वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 400 तक पहुंचने से रोका। ओपनरों के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज तेज गति से रन बटोरने की कोशिश में अपने विकेट गंवाते चले गए।

Also Read: Live Score

Advertisement

शाहीन ने पारी के आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे किये। उन्होंने 54 रन पर पांच विकेट और हारिस रउफ ने 83 रन पर तीन विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार