अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में आखिरी के 2 ओवरों में मोहम्मद नबी का तूफान आया। नबी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने जहां बांग्लादेश कैंप में दहशत मचा दी, वहीं अफगानिस्तानी क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 48 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे। नबी की मौजूदगी में आखिरी दो ओवर में अफगानिस्तान की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की थी, लेकिन नबी स्कोर 249 से 293 तक पहुंचा देंगे, शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।

Advertisement

49वें ओवर की शुरुआती 2 गेंदों पर 1 रन बने थे। इसके बाद लगातार दो वाइड फेंक नाहिद राणा इंजरी की वजह से गेंदबाजी से हट गए। मेंहदी हसन मिराज गेंदबाजी के लिए आए। मिराज ने ओवर की तीसरी वैध गेंद फेंकी, इस पर नबी ने छक्का लगा दिया। इसके बाद मिराज ने लगातार 3 वाइड फेंकी। चौथी और पांचवी वैध गेंदों पर नबी ने फिर लगातार छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर 1 रन लिया।

49वें ओवर में कुल 25 रन बने। इसमें 5 वाइड बॉल थे।

VIDEO:

50वां ओवर हसन महमूद लेकर आए। पहली गेंद पर रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर नबी ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर रन नहीं बना, चौथी गेंद वाइड थी, चौथी वैध गेंद पर छक्का लगा, और पांचवीं-छठी गेंद पर भी 4-4 रन आए। आखिरी ओवर में कुल 19 रन बने।

Advertisement

इस तरह आखिरी दो ओवर में 44 और आखिरी 10 गेंद पर 43 रन बने। इसमें 38 रन नबी के बल्ले से आए।

50वां ओवर हसन महमूद लेकर आए। पहली गेंद पर रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर नबी ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर रन नहीं बना, चौथी गेंद वाइड थी, चौथी वैध गेंद पर छक्का लगा, और पांचवीं-छठी गेंद पर भी 4-4 रन आए। आखिरी ओवर में कुल 19 रन बने।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 111 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौके की मदद से 95 रन की पारी खेली और रन आउट हुए। वह अपने शतक का मौका चूक गए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 रन की पारी खेली।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार