पंजाब किंग्स के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। भोपाल स्थित उनके घर के रसोइए ने शशांक, उनके पिता शैलेश सिंह और ड्राइवर पर मारपीट, गाली-गलौज करने और बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए 30 जून 2026 को स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शशांक सिंह ने इस पूरे विवाद को उनकी सार्वजनिक छवि को खराब करने और पैसे वसूलने की साजिश करार दिया है।

Advertisement

शशांक सिंह ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए बताया कि रसोइया आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक केस दर्ज हुए हैं।

उन्होंने कहा, "वह आदतन अपराधी था। उसके खिलाफ पहले ही 9 एफआईआर दर्ज हो चुकी थी। 2018 से उसके खिलाफ केस दर्ज हो रहे थे। उसके खिलाफ सेक्शन 307 के तहत हत्या की कोशिश का केस भी दर्ज था। यह सब मेरे लिए चौंकाने वाला था। हम इसलिए भी हैरान थे क्योंकि जब वह हमारे घर से निकला था, तो वह ठीक था। बाहर क्या हुआ? किस वजह से हाथापाई हुई? यह हमें नहीं पता।"

शशांक सिंह ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए बताया कि रसोइया आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक केस दर्ज हुए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

शशांक ने सोशल मीडिया पर भी एक लंबा पोस्ट लिख उसे पेशेवर अपराधी बताया है और लोगों से घरेलू कामकाज के लिए किसी भी व्यक्ति को रखने से पहले उसका बैकग्राउंड जांचने की अपील की है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार