New Zealand: भारत को घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करके न्यूजीलैंड ने ऐसा कारनामा किया है, जो हर किसी के बस की बात नहीं है। मुंबई में इस ऐतिहासिक जीत पर न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा कि उन्होंने अपने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी टीम टेस्ट सीरीज में भारत पर 3-0 से क्लीन स्वीप करेगी।

Advertisement

टॉम लैथम की अगुवाई वाली टीम ने रविवार को मुंबई में ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया। भारत ने 2012 के बाद अपनी पहली घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाई है, जबकि न्यूजीलैंड ने भारत पर अपनी पहली सीरीज जीत दर्ज की।

Advertisement

मेहमान टीम सीरीज के तीनों मैचों में सभी विभागों में शीर्ष पर रही और उसने भारतीय बल्लेबाजों को उनके घरेलू मैदान पर खूब परेशान किया।

एजाज पटेल (15) और मिचेल सेंटनर (13) ने विकेट लिए। जबकि, बल्ले से रचिन रवींद्र (256), विल यंग (244) और डेवोन कॉनवे (227) ने कीवी टीम के लिए जीत आसान की।

टेलर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, "देश के अधिकांश लोगों की तरह, मैं भी टीम से बहुत प्रभावित हूं। मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने पूरी श्रृंखला में खेला, वह शानदार और अद्‌भुत था। लेकिन, शायद हमने भी क्लीन स्वीप की उम्मीद नहीं की होगी।"

पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि भारत के खिलाफ श्रृंखला में जीत से घरेलू प्रशंसकों को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद शानदार वापसी की है। इस जीत ने घरेलू फैंस के दिलों में अपनी टीम को लेकर एक बार फिर मान बढ़ाया है।

Advertisement

टेलर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, "देश के अधिकांश लोगों की तरह, मैं भी टीम से बहुत प्रभावित हूं। मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने पूरी श्रृंखला में खेला, वह शानदार और अद्‌भुत था। लेकिन, शायद हमने भी क्लीन स्वीप की उम्मीद नहीं की होगी।"

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार