आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। गुरुवार को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ एमआई को 103 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल में रनों के लिहाज से एमआई की ये सबसे बड़ी हार है। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की कमी खल रही है।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर जियोस्टार एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने कहा, "मुंबई को रोहित शर्मा की कमी जरूर खली है। अच्छी शुरुआत के बिना, 210–220 के लक्ष्य का पीछा करना बहुत मुश्किल हो जाता है। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने अब तक ज्यादा योगदान नहीं दिया है। तिलक वर्मा ने पिछले मैच में जरूर शतक लगाया था, लेकिन बाकी बल्लेबाजों को बेहतर करने की जरूरत है। गेंदबाजी में भी जसप्रीत बुमराह और गजनफर अच्छा कर रहे हैं। उन्हें बाकी लोगों से बेहतर सपोर्ट की जरूरत है।"

Advertisement

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। गुरुवार को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ एमआई को 103 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल में रनों के लिहाज से एमआई की ये सबसे बड़ी हार है। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की कमी खल रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक वर्मा के विस्फोटक शतक की बदौलत एमआई जीत की राह पर लौटी थी, लेकिन सीजन के सातवें मैच में एक बार फिर सीएसके ने उसके जीत के क्रम को रोक दिया। सीएसके ने एमआई को 103 रन से हराया। रनों के लिहाज से एमआई की यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद आईपीएल 2026 में प्लेऑफ का सफर टीम के लिए मुश्किल हो गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार