Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians: मुम्बई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल के एलिमिनेटर में बुधवार को टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

मुम्बई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि यह पिच दूसरी पारी में स्लो हो सकती है। इसी कारण से हम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बढ़िया स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। हम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज हमारी टीम में सिर्फ़ एक बदलाव किया गया है। कार्तिकेय की जगह पर ऋतिक शौकीन खेल रहे हैं।

Advertisement

लखनऊए के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे। हालांकि इस गेम को जीतने के लिए हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हमारी टीम में अच्छे मैच विनर हैं। हालांकि हमें एक टीम के तौर पर अच्छा खेलना होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, , टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ़, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, आकाश मधवाल

लखनऊ सुपर जायंट्स : आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टॉयनिस, निकोलस पूरन, यश ठाकुर, नवीन उल हक, मोहसिन खान, के गौतम, रवि बिश्नोई

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार