First ODI Match Between India: भारत और मुंबई के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल सोमवार से नागपुर में शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के मुंबई-विदर्भ सेमीफ़ाइनल मैच से बाहर हो गए हैं। जायसवाल के बाएं टखने में दर्द है और वह अब इसकी निगरानी के लिए एनसीए बेंगलुरू जाएंगे।

Advertisement

23 साल के जायसवाल पहले भारत के शुरूआती चैंपिंयस ट्रॉफ़ी दल में थे, लेकिन अंत में उनकी जगह पर वरूण चक्रवर्ती को शामिल कर लिया गया। इसके बाद वह मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफ़ी का सेमीफ़ाइनल खेलने वाले थे, जिसमें अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार कुमार, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर जैसे नाम पहले से शामिल थे। दुबे और जायसवाल चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए भारत के नॉन-ट्रैवलिंग रिज़र्व में भी शामिल हैं और ज़रूरत पड़ने पर वे दुबई की यात्रा कर सकते हैं।

Advertisement

भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य जायसवाल ने हाल ही में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे डेब्यू भी किया था। उन्होंने 2024-25 के रणजी सीज़न के दौरान जम्मू-कश्मीर के ख़िलाफ़ सिर्फ़ एक रणजी मैच खेला है, जिसमें उन्होंने दो पारियों में क्रमश: 4 और 26 का स्कोर किया है।

सेमीफ़ाइनल में मुंबई का सामना ज़बरदस्त फ़ॉर्म में चल रही विदर्भ से होगा, जिन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल में तमिलनाडु जैसी टीम को 198 रनों से हराया था।

रणजी सेमीफ़ाइनल के लिए मुंबई दल

सेमीफ़ाइनल में मुंबई का सामना ज़बरदस्त फ़ॉर्म में चल रही विदर्भ से होगा, जिन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल में तमिलनाडु जैसी टीम को 198 रनों से हराया था।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार