विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) की मौजूदा चैंपियन होबार्ट हरिकेंस को आगामी सीजन से पहले बड़ा झटका लगा है। हेड कोच जूड कोलमैन ने बुधवार को कन्फर्म किया कि इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट चोट के कारण वर्कलोड को मैनेज करने के लिए आने वाला सीजन नहीं खेलेंगी।
साइवर-ब्रंट ने पिछले सीजन में हरिकेंस को उनका पहला डब्ल्यूबीबीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह टीम की मुख्य इंटरनेशनल खिलाड़ी थीं। हालांकि, इंग्लिश समर के दौरान लगातार पिंडली की समस्या से जूझने के बाद उन्होंने टूर्नामेंट से बाहर रहने का फैसला किया है। साइवर-ब्रंट टी20 विश्व कप में भी बतौर बल्लेबाज ही खेलती हुई नजर आई थीं।
'क्रिकेट.कॉम.एयू' ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कोलमैन के हवाले से कहा, "हमें नैट साइवर-ब्रंट से पता चला है कि वह इस साल टूर्नामेंट में बिल्कुल भी वापस नहीं आ रही हैं। यह हमारे लिए निराशाजनक है, लेकिन हम पूरी तरह से समझते हैं। इंग्लिश समर में उन्हें चोटों से जूझना पड़ा है। जनवरी में डब्ल्यूपीएल (विमेंस प्रीमियर लीग) भी है, इसलिए यह उनके लिए अपने बेटे और पत्नी के साथ घर पर कुछ समय बिताने का एकमात्र मौका है।"
पिंडली की समस्या से जूझने के कारण साइवर-ब्रंट टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाई थीं। विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और टीम का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया था।
'क्रिकेट.कॉम.एयू' ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कोलमैन के हवाले से कहा, "हमें नैट साइवर-ब्रंट से पता चला है कि वह इस साल टूर्नामेंट में बिल्कुल भी वापस नहीं आ रही हैं। यह हमारे लिए निराशाजनक है, लेकिन हम पूरी तरह से समझते हैं। इंग्लिश समर में उन्हें चोटों से जूझना पड़ा है। जनवरी में डब्ल्यूपीएल (विमेंस प्रीमियर लीग) भी है, इसलिए यह उनके लिए अपने बेटे और पत्नी के साथ घर पर कुछ समय बिताने का एकमात्र मौका है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
टीम के हेड कोच ने कहा, "पिछले तीन वर्षों से हमारी रणनीति इंटरनेशनल खिलाड़ियों को एक जैसा बनाए रखने की रही है। डैनी वायट-हॉज का लगातार दो साल तक टीम में बने रहना बहुत फायदेमंद रहा। हम इस साल भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे। हम अपने इंटरनेशनल खिलाड़ियों को जितना हो सके उतना अपने साथ बनाए रखने का प्रयास करेंगे।"