न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ स्काई स्टेडियम में शनिवार को खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में महज 222 रन पर सिमट गई। इस टीम को महज 7 रन पर जेमी स्मिथ (5) के रूप में झटका लगा, जिसके बाद 44 के स्कोर तक टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए।

Advertisement

यहां से जोस बटलर ने सैम करन के साथ छठे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। सैम करन 29 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोस बटलर ने 38 रन की पारी खेली।

ब्रायडन कार्स ने जेमी ओवरटन के साथ आठवें विकेट के लिए 50 गेंदों में 58 रन जोड़े। ओवरटन अर्धशतक लगाने वाले इकलौते इंग्लिश खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 62 गेंदों में 2 छक्कों और 10 चौकों के साथ 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा, कार्स ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी टीम की ओर से ब्लेयर टिकनर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, जैकब डफी ने 3 विकेट निकाले। 2 विकेट जकारी फौल्कस के नाम रहे।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 44.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने 12.5 ओवरों में 78 रन की साझेदारी की। कॉन्वे 44 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रचिन ने 37 गेंदों में 46 रन की पारी खेली।

Advertisement

विपक्षी टीम की ओर से ब्लेयर टिकनर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, जैकब डफी ने 3 विकेट निकाले। 2 विकेट जकारी फौल्कस के नाम रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन और सैम करन ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रायडन कार्स और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट निकाला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार