एशिया कप 2025 में शुक्रवार को भारत के खिलाफ ओमान के सलामी बल्लेबाज आमिर कलीम ने अर्धशतकीय पारी खेली। आमिर ने यह कारनामा 43 साल 303 दिन की उम्र में किया। इसी के साथ वह टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए।

Advertisement

आमिर कलीम ने मोहम्मद नबी को इस मामले में पछाड़ा है, जिन्होंने एक दिन पहले ही श्रीलंका के विरुद्ध 22 गेंदों में 60 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने 40 साल 260 दिन की उम्र में आबू धाबी में यह पारी खेली।

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं, जिन्होंने साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में नाबाद 75 रन की पारी खेली थी। उस समय दिलशान 39 साल और 142 दिन के थे।

आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनते हुए 8 विकेट खोकर 188 रन बनाए।

टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 45 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में 38 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने टीम के खाते में 29 रन का योगदान दिया।

ओमान की तरफ से शाह फैसल, जितेन रामानंदी और आमिर कलीम ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Advertisement

इसके जवाब में ओमान की टीम निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर सिर्फ 167 रन ही बना सकी।

टीम के लिए आमिर कलीम ने 46 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 64 रन बनाए। उनके अलावा हम्माद मिर्जा ने 33 गेंदों में 51 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में ओमान की टीम निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर सिर्फ 167 रन ही बना सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान की टीम ने सुपर-4 के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने अगले दौर का टिकट हासिल किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार