पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज के लिए 15-सदस्यीय महिला टीम घोषित कर दी है। पाकिस्तानी वनडे टीम में पहली बार मोमिना रियासत को मौका दिया गया है। यह सीरीज 3 से 9 मई के बीच खेली जाएगी। यह सीरीज आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप 2025–2029 के चक्र का हिस्सा है।

Advertisement

ऑलराउंडर फातिमा सना टीम की कमान संभालेंगी, जिनका मकसद साउथ अफ्रीका के हालिया दौरे के बाद पाकिस्तान के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है, जहां टीम को वनडे और टी20 दोनों सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ चुनी गई पाकिस्तानी टीम में अनुभवी और नए चेहरों का मिश्रण है। आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग और सिदरा अमीन के साथ-साथ विकेटकीपिंग के लिए मुनीबा अली और नजीहा अल्वी शामिल हैं। गेंदबाजों में नाशरा संधू, रमीन शमीम और तस्मिया रुबाब को भी टीम में जगह दी गई है।

आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप की मौजूदा रैंकिंग में पाकिस्तान दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम ने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में एक जीत दर्ज की थी।

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे पहली बार 'व्हाइट-बॉल' (सीमित ओवरों की) सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करने जा रहा है। मेहमान टीम अप्रैल के आखिर में कराची पहुंचेगी और वनडे सीरीज से पहले एक ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगी।

आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप की मौजूदा रैंकिंग में पाकिस्तान दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम ने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में एक जीत दर्ज की थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी (विकेटकीपर), नाशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदफ शमास, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और तस्मिया रुबाब।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार