पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच मंगलवार को फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 263 रन पर सिमट गई।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को प्रिटोरियस और क्विंटन डिकॉक ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 16 ओवर में 98 रन जोड़े। प्रिटोरियस 60 गेंद पर 57 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। डिकॉक भी जल्द ही आउट हो गए। डिकॉक ने 71 गेंद पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान मैथ्यू ब्रिट्ज्के ने 54 गेंद पर 42 और कॉर्बिन बॉश ने 40 गेंद पर 41 रन की पारी खेली।
लगातार विकेट गिरने की वजह से कभी 320 के आस-पास जाती दिख रही टीम 49.1 ओवर में 263 रन पर सिमट गई।
गेंदबाजी की बात करें तो नसीम शाह ने 9.1 ओवर में 40 रन देकर 3, अबरार अहमद ने 9 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट लिए। साईम अयूब ने 2, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट लिए।
लगातार विकेट गिरने की वजह से कभी 320 के आस-पास जाती दिख रही टीम 49.1 ओवर में 263 रन पर सिमट गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले दक्षिण अफ्रीका को एक बड़ा झटका लगा। कंधे की इंजरी की वजह से विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस सीरीज से बाहर हो गए। उनके विकल्प की घोषणा अब तक नहीं की गई है।