भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक सिर्फ 4 ही ऐसी पारियां खेली गईं, जिनमें 600+ रन बने। इनमें तीन मौकों पर यह कारनामा भारतीय टीम ने किया। आइए, इन सभी मुकाबलों के बारे में जानते हैं।

Advertisement

मार्च 2008 : दोनों देशों के बीच यह मैच चेन्नई में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हाशिम अमला (159) की शानदार पारी के दम पर 540 रन बनाए।

Advertisement

भारतीय टीम ने इसका करारा जवाब दिया। वीरेंद्र सहवाग ने 319, जबकि राहुल द्रविड़ ने 111 रन बनाते हुए भारतीय पारी को 627 रन तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी पारी 331/5 के स्कोर पर घोषित की। यह मैच ड्रॉ रहा।

फरवरी 2010 : ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में सिर्फ 296 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में वीरेंद्र सहवाग (165), सचिन तेंदुलकर (106), महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 132) और वीवीएस लक्ष्मण (नाबाद 143) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने अपनी पहली पारी 643/6 पर घोषित की।

भारत के पास पहली पारी के आधार पर विशाल बढ़त थी। दबाव साउथ अफ्रीका पर नजर आ रहा था और मेहमान टीम अगली पारी में सिर्फ 290 रन पर ढेर हो गई। इसी के साथ भारत ने मुकाबला पारी और 57 रन से जीत लिया।

दिसंबर 2010 : दोनों देशों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन में खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का दबदबा रहा। भारत की पहली पारी महज 136 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी 620/4 के स्कोर पर घोषित की।

Advertisement

भारत ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की। सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 111 रन बनाए, जबकि कप्तान धोनी ने 90 रन की पारी खेली, लेकिन टीम इंडिया 459 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका ने मैच पारी और 25 रन से जीता।

दिसंबर 2010 : दोनों देशों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन में खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का दबदबा रहा। भारत की पहली पारी महज 136 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी 620/4 के स्कोर पर घोषित की।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका पहली पारी में 275 रन पर ऑलआउट होने के बाद फॉलोऑन खेलने को मजबूर हुआ और दूसरी पारी में 189 रन से ज्यादा नहीं बना सका। भारत ने यह मुकाबला पारी और 137 रन से जीता।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार