7 मुकाबलों में सिर्फ 81 रन, 13 का बल्लेबाजी औसत और महज 117 का स्ट्राइक रेट। ये राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग के आईपीएल 2026 के अब तक के आंकड़े हैं। कप्तानी संभालते ही मानो रियान की फॉर्म ही इस सीजन छूमंतर हो गई है।

Advertisement

रियान पराग आईपीएल 2026 में रनों के लिए बुरी तरह से संघर्ष कर रहे हैं। इस सीजन उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं निकला है और उनका सर्वाधिक स्कोर अब तक 20 रन रहा है। आमतौर पर चौके-छक्के लगाने के लिए मशहूर रियान 7 मुकाबलों के बाद सिर्फ 6 चौके और 5 छक्के ही लगा सके हैं। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी रियान 19 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 20 रन ही बना सके।

Advertisement

रियान इस सीजन अभी तक नंबर चार और पांच की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। हालांकि, रियान उस कदर खुलकर खेलते हुए दिखाई नहीं दिए हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। अपनी आक्रामक शैली से मैच का रुख पलटने वाले रियान पराग आईपीएल 2026 में पारी को बुनने का प्रयास करते हुए नजर आए हैं, लेकिन यह अंदाज उनकी बल्लेबाजी को सूट नहीं कर रहा है।

रियान पराग आईपीएल 2026 में रनों के लिए बुरी तरह से संघर्ष कर रहे हैं। इस सीजन उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं निकला है और उनका सर्वाधिक स्कोर अब तक 20 रन रहा है। आमतौर पर चौके-छक्के लगाने के लिए मशहूर रियान 7 मुकाबलों के बाद सिर्फ 6 चौके और 5 छक्के ही लगा सके हैं। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी रियान 19 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 20 रन ही बना सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, आईपीएल 2026 में रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अब तक खेले 7 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में ही राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा है। रियान ने अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल बखूबी अंदाज में किया है। एलएसजी के खिलाफ आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में आरआर के गेंदबाज 160 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में सफल रहे थे। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलएसजी की पूरी टीम को 119 रनों पर समेट दिया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार